हल्द्वानी की प्रसिद्ध दिन की रामलीला का ध्वज पूजन से शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी में कुमाऊं की प्रसिद्ध दिन की रामलीला का शुभारंभ ध्वज पूजन के साथ किया गया। श्री रामलीला कमेटी के रिसीवर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में पुरोहित गोपाल दत्त भट्ट शास्त्री एवं पंडित विवेक शर्मा ने ध्वज पूजन किया।
इस अवसर पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, भगवान सहाय अग्रवाल, रितेश जोशी सहित संचालन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।