फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: इलाज के लिया दिल्ली गया परिवार, चोरों ने उड़ाया माल

Wed, 06 Mar 2024 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों का माल उड़ा लिया। घटना के दौरान परिवार ईलाज के लिए दिल्ली गया था। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीरूमदारा के मधुबन कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बिशन सिंह रावत तीन मार्च को इलाज के लिए परिवार के साथ दिल्ली गए थे। इसी बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़कर सोने की अंगूठी, गले की चेन, हाथ घड़ी, एलईडी, बैटरी, तांबे के दो घड़े, तांबे का लोटा, 25 हजार नकद समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घर में खड़ी स्कूटी भी ले गए। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के बेटे विकास ने बताया कि चार मार्च की शाम उन्हें चोरी की घटना का पता चला तो वह परिवार के साथ घर पहुंचे। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि चोरों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें