कालाढूंगी। बहुद्देशीय सहकारी समिति अध्यक्ष के लिए 20 नवंबर को चुनाव होगा। यहां प्रबंध कमेटी में 11 सदस्य हैं जिनमें सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। एक सदस्य सरकार की तरफ से नियुक्त होना है। सहकारी समिति में उदयपुरी से मोहन चंद्र, कमोला से दुर्गा देवी, कालाढूंगी बंदोबस्ती से गंगा देवी, गुलजारपुर से मुन्नी भट्ट, देवलचौड़ से रीता भट्ट, धमोला से महेश चंद्र, धापला से पुष्कर सिंह, पूरनपुर से कुंदन सिंह कुमटिया, विदरामपुर से हरी सिंह, रतनपुर से हरेंद्र सिंह, रामपुर से पुष्पा खोलिया प्रबंध कमेटी में सदस्य हैं। इस बार यहां अध्यक्ष के लिए महिला को मौका दिया जाना है, लिहाजा पुष्पा खोलिया को अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है।