फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी के क्रीड़ा मैदान में पुतला दहन होगा

Sun, 24 Sep 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
विज्ञापन
एमपीआईसी में पुतला दहन होगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पायतेवाली रामलीला कमेटी की ओर से विजयादशमी के दिन अगले शनिवार को एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में रावण का पुतला दहन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए शनिवार को कोतवाली में बैठक हुई। इसमें एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा कि यहां रावण दहन पैठपड़ाव में किया जाता रहा है लेकिन वहां संकरे क्षेत्र में हादसा हो सकता है। इसलिए सुरक्षा के चलते इस बार रावण दहन एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में किया जाएगा। मेले के दौरान मैदान के आसपास वाहनों का संचालन रोका जाएगा। बैठक में सीओ लोकजीत सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई कविंद्र शर्मा, राजीव अग्रवाल गुर्जर, विनय अग्रवाल, रमेश राणा, संजीव गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, प्रदीप कपूर आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें