फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नाले ने मचाई तबाही, लोगों ने जाम

Tue, 08 Aug 2023 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्दूपोखरा नायक और प्रेमपुर लोशज्ञानी में सोमवार को रकसिया नाले ने भारी तबाही मचाई। नाला उफान पर आने से कई घरों में गंदा पानी घुस गया। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने गैस गोदाम रोड पर घंटों जाम लगाया। जाम खुलवाने के लिए पहुंची प्रशासन की टीम को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रकसिया नाले का जलस्तर बढ़ने से हल्दूपोखरा नायक और प्रेमपुर लोशज्ञानी का बड़ा इलाका जलमग्न हो गया। नाले का कूड़ा और गंदा पानी लोगों के खेतों, घरों, पेयजल टैंक और दुकानों में घुस गया और जरूरी सामान भी खराब हो गया। खेती को भी भारी नुकसान हुआ। कुछ घरों में गंदे पानी के साथ जहरीले सांप भी घुस आए। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। घंटों की मशक्कत के बाद घरों से पानी बाहर निकाला गया। इससे घरों और दुकानों में रखा जरूरी सामान भी खराब हो गया।

इस साल मानसून सीजन में दूसरी बार रकसिया नाला ओवरफ्लो हुआ है लेकिन पहले के मुकाबले इस बार तबाही ज्यादा हुई। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने नाले की समस्या के समाधान की मांग को लेकर गैस गोदाम रोड पर करीब दो घंटे तक जाम लगा दिया। तहसीलदार सचिन कुमार के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम ने जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर जाम खोला गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों के साथ जलभराव वाली जगहों का निरीक्षण किया। प्रदर्शन करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता मंजू नेगी, मीना रावत, गीता जोशी, कलावती कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



बरसातों में याद आता है रकसिया नाला
प्रेमपुर लोशज्ञानी से हल्दूपोखरा नायक तक रकसिया नाले की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। नाली संकरी है और इसमें कूड़ा जमा रहता है। बरसात में लोगों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोग कई वर्षों से आंदोलन करते आ रहे हैं। बरसात के समय ही प्रशासन को भी रकसिया नाले की याद आती है लेकिन समाधान आज तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें