फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैंची धाम, नयना देवी समेत अन्य मंदिरों के कपाट रहे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली/नैनीताल/रामनगर। चंद्रग्रहण के चलते मंगलवार को मंदिरों के कपाट बंद रहे। कैंची धाम में सुबह छह बजे से शाम 7 बजे तक श्रद्धालु बाबा नींब करौरी महाराज के दर्शन नहीं कर पाए। घोड़ाखाल गोल्ज्यू देवता मंदिर, भीमताल भीमेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना नहीं कर पाए। शाम को चंद्रग्रहण खत्म होने के बाद ही मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। कैंची धाम मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि चंद्रग्रहण की वजह से शाम सात बजे तक मंदिर परिसर को बंद रखा गया। नैनीताल के नयना देवी मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों के कपाट बंद रहे। यहां घूमने आए सैलानी बंद कपाट के समक्ष मत्था टेकते नजर आए। नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट की ओर से सुबह 6:15 बजे मंदिर के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। हनुमानगढ़ मंदिर, पाषाण देवी मंदिर, गंगनाथ मंदिर, शनिदेव मंदिर समेत अन्य मंदिरों को भक्तों के लिए बंद रखा गया। शाम सात बजे सभी मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। वहीं, रामनगर में हनुमान धाम, गर्जिया देवी समेत अन्य मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया। गर्जिया मंदिर के पुजारी शुभम पांडेय ने बताया कि गर्जिया मंदिर में सुरक्षात्मक कार्य के चलते के चलते माता को मंदिर परिसर में स्थापित किया गया है। बुधवार दोपहर बाद से मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें