फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निदेशक ने निर्माणाधीन नैनीताल दुग्ध प्लांट का किया निरीक्षण

Sat, 28 Feb 2026 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। डेरी विकास विभाग के निदेशक अशोक कुमार जोशी ने दुग्ध संघ में निर्माणाधीन 85 करोड़ रुपये की लागत वाले अत्याधुनिक दुग्ध प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुग्धशाला में तैयार किए जा रहे दूध, पनीर, घी एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, उपनिदेशक संजय उपाध्याय, सामान्य प्रबंधक यूसीडीएफ आरएम तिवारी, डॉ. पीएस. नागपाल, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, संजय सिंह भाकुनी, धर्मेंद्र राणा, सुभाष बाबू, रमेश आर्य आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो - नैनीताल दुग्ध संघ का निरीक्षण करते निर्देशक अशोक कुमार जोशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें