नैनीताल। देवीधूरा क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कम वोल्टेज के कारण घरों में विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पाए। शनिवार से देवीधूरा में लो वोल्टेज की समस्या बनी है। वोल्टेज पर्याप्त नहीं आने से लोगों ने सोमवार को भी ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत की। दोबारा शिकायत करने के बाद सोमवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने लाइन में फॉल्ट खोज लिया। ऊर्जा निगम के ईई एसके सहगल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद विभागीय टीम को क्षेत्र में भेज दिया है। लाइन में फॉल्ट खोजने के बाद लो वोल्टेज की समस्या का समाधान कर दिया है।