फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं को गंभीरता से हल करे विभाग : कैड़ा

Mon, 23 Feb 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को ओखलकांडा के नाई, भीड़ापानी, बारमधार, कोटली, सौड़ और साल गांव का भ्रमण कर लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजना में पेयजल कनेक्शन नहीं मिलने, बिजली के क्षतिग्रस्त पोलों और सड़क पर डामरीकरण की मांग की। विधायक ने विभागीय अधिकारियों से ग्रामीणों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने और बिजली के नए पोल लगाने के साथ सड़क पर डामरीकरण के लिए प्रस्ताव शासन में भेजने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने के लिए जनता दरबार लगाने और लोगों को योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें