फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्षतिग्रस्त मार्गों और सिंचाई नहरों को सही कराएं विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना महिला सभागार में बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख अंकित साह की अध्यक्षता में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने आपदा में क्षतिग्रस्त सड़कों को सही कराने की मांग की। चेकडैम के निर्माण के साथ क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों को सही कराने और पेयजल व्यवस्था सही कराने की मांग उठाई। ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्या को जल्द हल करने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ देने को कहा। विभागीय अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान बीडीओ पंकज जोशी, डॉ. दीपक सती, डॉ. योगेश कुमार, अजय जोशी, अनीता पंत, बालम पिनारी, आरडी पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें