फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मलबे ने डेढ़ घंटा रोकी वाहनों की रफ्तार

Sun, 31 Aug 2025 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग में सलड़ी के पास शनिवार सुबह 10 बजे मलबा आने के चलते सड़क पर डेढ घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस कारण वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने पर पुलिस ने हल्द्वानी-भवाली की तरफ आवाजाही करने वाले वाहनों को भवाली-ज्योलीकोट होते हुए भेजा। इस वजह से यात्रियों को अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। हल्द्वानी से भीमताल को आ रहे सचिन दुर्गापाल ने बताया कि सड़क पर मलबा आने से लोगों को जाम में फंसे रहना पड़ा। बाद में लोनिवि ने दो जेसीबी की मदद से सड़क पर यातायात सुचारू किया। लोनिवि के जेई केके पाठक ने बताया कि पहाड़ी से सड़क पर मलबा आते ही दो जेसीबी की मदद से सड़क खोलकर यातायात शुरू किया। कहा कि विभाग के कर्मचारी मलबा आते ही जेसीबी के मदद से मलबा हटा रहे हैं। वहीं रानीबाग पुल के पास शुक्रवार को आए मलबे को हटा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें