रामनगर। सीबीएसई बोर्ड इंटर के परिणाम में रामनगर निवासी मारिया तैय्यब ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्तराखंड में पहला और देश में पांचवां स्थान हासिल किया। मारिया लिटिल स्कालर्स पब्लिक स्कूल प्रतापपुर, काशीपुर की छात्रा है। उसने कुल 489 अंक हासिल किए। मारिया के फिजिक्स और गृह विज्ञान में 100-100 अंक हैं। जबकि रासायन विज्ञान, जीव विज्ञान में 97-97 अंक हैं। मारिया के पिता तैय्यब हुसैन एलआईसी की रामनगर शाखा में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहणी हैं। मारिया ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनकी सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबोध सिंह, प्रबंधक रितू भल्ला, पूरन सिंह नेगी, तरुण पंत, बबली नेगी, नवेंदु मठपाल ने उन्हें बधाई दी है।