हल्द्वानी। बारिश होने के साथ जगह-जगह पानी का जमाव होने लगा है। इससे डेंगू-मलेरिया के मच्छर पनपने का खतरा है। ऐसे में नगर निगम ने दूसरे राउंड की फाॅगिंग शुरू कर दी है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जितेश कुमार ने बताया कि दूसरे राउंड में वार्ड एक और 60 से फाॅगिंग का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए दो वाहन लगाए गए हैं। एक वाहन अतिरिक्त भी रखा है। नालियाें की सफाई की जा रही है और जहां-जहां पानी जमा है, वहां दवा डाली जा रही है। बताया कि अभी डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है। संवाद