फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ...व्हाट्सएप ग्रुप से तो नहीं रची गई उपद्रव की साजिश

Mon, 12 Feb 2024 04:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस एक विशेष समुदाय के व्हाट्सएप ग्रुप को खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को कुछ पुख्ता सबूत भी हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि प्रशासन की टीम जैसे ही अतिक्रमणस्थल पर पहुंची तो इसकी सूचना व्हाट्सएप ग्रुप से ही जारी की गई। इसके बाद कहां एकत्र होना है, कैसे क्या करना है इसकी पूरी योजना बनाई गई।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बनभूलपुरा बवाल मामले में एक व्हाट्सएप ग्रुप की चर्चा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की शुरुआती छानबीन और पूछताछ में सामने आया है कि उपद्रव की साजिश रचने से लेकर उसे कैसे उसे अमल में लाना है और पत्थर से लेकर पेट्रोल बम तक के इंतजामों की पूरी योजना इसी व्हाट्सएप ग्रुप में बनी थी। हालांकि यह सिर्फ चर्चा है। इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं एसएसपी पीएन मीणा का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी सोशल मीडिया सेल से की जा रही है। साथ ही आरोपियों की सीडीआर आदि की जांच भी की जा रही है ताकि उपद्रव करने वालों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है, उनके व्हाट्सएप भी खंगाले जा रहे हैं। पुरानी चैट भी वापस लाने के लिए कंपनी को लिखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें