हल्द्वानी। सुशीला तिवारी चिकित्सालय से आईटीआई मार्ग को जाने वाली सड़क की स्थिति अब भी जर्जर है। यहां बने 10 से 15 फुट चौड़े गड्ढे के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। पांच अगस्त को नगर निगम के एई नवन नौटियाल ने बरसात के बाद सड़क सुधारीकरण करने की बात कहते हुए तब तक अस्थायी समाधान निकालने की बात कही। इसके बावजूद अब तक हालात जस की तस है।