नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से खेली जा रही 29वीं अंतर कार्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता हुई बर्फबारी व बारिश के चलते प्रभावित हुई है। पिच गीली होने के चलते सोमवार को होने वाले दो मुकाबले स्थगित कर दिए गए। आयोजकों में शामिल रवि जोशी ने बताया कि शहर के निचले क्षेत्र में हुई बारिश से पिच गीली है। अगर पिच सूख गई तो मंगलवार को प्रतियोगिता के दो मुकाबले खेले जाएंगे। संवाद