फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आयुक्त ने जेल में महिला बंदियों संग मनाया रक्षाबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार जेल में महिला बंदियों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान रावत ने जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। आयुक्त ने कहा कि कई महिला बंदियों के भाई राखी पर उनसे मिलने नहीं आ सके। ऐसे में उनकी भावनाओं को समझते हुए स्वयं जेल में पहुंचकर महिला बंदियों के साथ यह पर्व मनाने का निर्णय लिया। महिला बंदियों से राखी बंधवाने के बाद आयुक्त ने जेल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी विजेता रावत, जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय समेत जेल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें