कालाढूंगी। कालाढूंगी में बृहस्पतिवार को 136 लोगों ने घरेलू गैस सिलिंडर खरीदा। बुकिंग कराने के बाद डीएससी नंबर न आने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग दिनभर ऑनलाइन कोड का इंतजार करते रहे। इंडेन गैस एजेंसी की प्रबंधक हेमा मेहरा ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर की डिलीवरी पर रोक है। वहीं, पूर्ति विभाग की टीम ने क्षेत्र में गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण कर कुकिंग गैस की उपलब्धता की जांच की। पूर्ति निरीक्षक राजेंद्र भट्ट ने बताया कि वर्तमान समय में क्षेत्र में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।