भीमताल (नैनीताल)। मुख्यमंत्री के संग्रहालय में नहीं आने से नाराज पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल को मुख्यमंत्री ने जल्द आने का आश्वासन दिया है। रविवार को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को संग्रहालय भेजकर डॉ. मठपाल से फोन पर वार्ता कर उन्हें जल्द संग्रहालय में आने का आश्वासन दिया। सीएम ने वार्ता में कहा कि समय की कमी के चलते वह संग्रहालय नहीं आ पाए थे। सीएम से बातचीत के बाद पद्मश्री डॉ. मठपाल की नाराजगी दूर हो गई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, जिला मंत्री मनोज भट्ट, पुष्कर सिंह मेहरा, योगेश तिवारी, नितेश बिष्ट, पंकज उप्रेती आदि मौजूद रहे।