हल्द्वानी। शहरवासियों को मंगलवार दोपहर जाम से जूझना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड और इससे जुड़े लिंक मार्ग की गलियों में हुई। उप राष्ट्रपति के सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग के संबंध में कुमाऊंभर से पुलिस अधिकारी-कर्मचारी हल्द्वानी पहुंचे। पुलिसकर्मियों के सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। इससे नैनीताल रोड, बरेली रोड, रामपुर रोड के अलावा इन्हें जोड़ने वाले मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। तिकोनिया, सिंधी चौराहे, मंगलपड़ाव में भी जाम से लोग हलाकान रहे।