गरमपानी (नैनीताल)। श्री कैंचीधाम की एसडीएम मोनिका ने बृहस्पतिवार को बेतालघाट बाजार में संचालित सीएससी केंद्रों पर छापा मारा। जांच टीम को पांच केंद्रों पर खामियां मिली। एसडीएम ने बताया कि एक सीएससी केंद्र दूसरी जगह होने के बाद भी बेतालघाट बाजार में चलता मिला। वहीं अन्य सेंटरों में रेट लिस्ट चस्पा नहीं मिली। सीएससी को संचालक के बजाय अन्य व्यक्ति चला रहा था। मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। एसडीएम ने तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के साथ लेहड़ा बेतालघाट में खनन पट्टे पर छापा मारा। एसडीएम ने सीमा क्षेत्र के अंदर ही खनन करने की चेतावनी पट्टा संचालकों को दी। अवैध खनन होने पर आवश्यक कार्रवाई करने की चेतावनी दी।