फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सुंदरखाल में पेड़ काटने के मामले की हो जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। ग्राम पंचायत सुंदरखाल के ग्रामीणों ने बिल्डर पर हरे पड़े काटने का आरोप लगाते हुए वन विभाग और राजस्व विभाग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों ने नथुवाखान के वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पेड़ काटने से गांव का जलस्रोत भी प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द मामले की जांच नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में नीरज बिष्ट, विरेंद्र सिंह, खिमुली देवी, मुन्नी देवी, विक्रम सिंह, दीपक सिंह, मुकुल बिष्ट, योगेश बिष्ट, दिनेश सिंह, लाखन सिंह, कैलाश सिंह, उमेद सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें