हल्द्वानी। लामाचौड़ के चारधाम मंदिर के पास सोमवार देर रात चलती कार में आग लग गई। कार सवार ने किसी तरह जान बचाई। सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाई। अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल सिंह ने बताया कि गांधी आश्रम पीपलपोखरा नंबर एक निवासी करन नेगी अपनी टाटा पंच कार से घर लौट रहा था तभी वाहन में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार स्वामी ने कूदकर अपनी जान बचाई। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन कार पूरी तरह जल गई है। संवाद