फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नहर की दीवार टूटने से कालाढूंगी रोड पर हो रहा जलभराव

Sat, 18 Jul 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरसात के बाद लोगों के लिए आवाजाही में परेशानी का सबब बनी नवाबी रोड का शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा और बद्रीपुरा वार्ड के पार्षद रवि जोशी ने सीवर लाइन का कार्य कर रहे पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ दौरा किया। इस दौरान नवाबी रोड पर संस्कृत विद्यालय के पास नहर की दीवार टूटने से कालाढूंगी रोड पर हो रहे जलभराव की समस्या के समाधान पर वार्ता हुई। नगर आयुक्त वर्मा ने बताया कि नवाबी रोड से कालाढूंगी रोड तक जाने वाली सीवर लाइन के आड़े आ रहा अतिक्रमण भी चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिबाजार क्षेत्र में सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए निगम की ओर से जमीन उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें