नैनीताल। पालिका भवन में चार वर्ष से बंद पड़ी घड़ी को शीघ्र ठीक किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। यह घड़ी एडीबी के तहत भवन के जीर्णोद्धार कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बंद घड़ी शुभ संकेत नहीं है। अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि मरम्मत या नई घड़ी लगाने के लिए संपर्क किया जा रहा है।