फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टूटे पुल का निर्माण 8.58 लाख की लागत से होगा

Thu, 09 Oct 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। बंडिया नमक फैक्टरी स्थित पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में विधायक तिलक राज बेहड़ की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत आपदा में टूटे इस पुल का 2 लेन में नवनिर्माण कार्य के प्रथम चरण की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। पहले चरण में 60 मीटर सेतु की लागत 8.58 लाख की प्रशस्ति व वित्तीय स्वीकृति लोक निर्माण विभाग को मिली है। बताया कि वह फैक्टरी में आपदा में टूटे पुल व पुरानी गल्ला मंडी में पुल निर्माण को लेकर पत्राचार कर रहे थे। कहा कि शीघ्र ही पुल निर्माण का कार्य आरंभ कराया जाएगा। इस पुल निर्माण होने से इस क्षेत्र व आसपास रह रहे लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। बेहड़ ने इसकी स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें