फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वर-वधू ने दिया नशामुक्त विवाह का संदेश

Mon, 16 Feb 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सिप्टी क्षेत्र में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान नवदंपती ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान का समर्थन किया। प्रीतिभोज पर वर रवि और वधू कोमल ने लोगों से नशे से दूर रहकर विवाह जैसे धार्मिक संस्कार की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त विवाह से मां-बहन और बेटियों का मान-सम्मान, आदर-सत्कार सुरक्षित रहेगा। अभियान के संयोजक सामश्रवा आर्य ने नवदंपती दंपति का आभार जताते हुए कहा कि संस्कार ही संस्कृति का आधार हैं और वैदिक संस्कारों की रक्षा व्यसनमुक्त युवा समाज के सहयोग से ही संभव है। वहां प्रधान महेश भट्ट, जगत सिंह बिष्ट, अमरनाथ भट्ट, डूंगर बिष्ट, शेखर पंगरिया, करन, दीपक, आयुष, राहुल, राजू, अशोक, प्रकाश आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें