फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नहर में गिरे युवक का शव 20 घंटे बाद मिला

Mon, 03 Nov 2025 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम कालटैक्स के पास नहर में गिरे युवक को 20 घंटे के भीतर ढूंढ निकाल लिया। उसका शव मुखानी में नहर में फंसा था। मृतक राजमिस्त्री था।
ब्यूरा खाम काठगोदाम निवासी 45 वर्षीय बेचे लाल पुत्र भगवान दास शनिवार दोपहर पौने एक बजे कालटैक्स के पास असंतुलित होकर नहर में जा गिरा। सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ, फायर व जल पुलिस के गोताखोर मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक सफलता न मिलने पर रविवार सुबह साढ़े सात बजे से फिर सर्च अभियान चलाया गया। करीब नौ बजे मुखानी में मंदिर के पास कवर्ड नहर के नीचे उसका शव बरामद हुआ। टीम में काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा, मल्ला चौकी प्रभारी दिलीप रावत आदि शामिल रहे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा। बेचेलाल की तीन पुत्रियां हैं और पत्नी का निधन हो चुका है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लोगों ने संभावना जताई कि बेचेलाल लघुशंका करने के लिए नहर के पास पहुंचा होगा तभी गिर गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें