फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: घर पर फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Sat, 24 May 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। आजादनगर पुलिस चौकी के पास स्थित कॉलोनी में शुक्रवार सुबह 17 वर्षीय मुनीश संदिग्ध हालात में अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

आजादनगर की पुलिस चौकी के निकट बनी एक काॅलोनी में बाबू राम का घर है। उसके बेटे मुनीश (17) ने पढ़ाई छोड़ दी तो पिता ने उसे छिनकी की एक फर्नीचर की दुकान पर काम सीखने को लगा दिया था। पिछले कई दिनों से मुनीश काम पर नहीं जा रहा था। शुक्रवार सुबह पिता ने डांट कर काम पर जाने को कहा तो मुनीश नाराज होकर कमरे में चला था। थोड़ी देर बाद घर की छत के कुंडे से कपड़े के सहारे लटका मिला। आनन-फानन परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें