फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: बनभूलपुरा में 15 साल की किशोरी का घर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 29 Aug 2026 10:12 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

 बनभूलपुरा क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : Crime Demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

पुलिस के अनुसार किशोरी के पिता क्षेत्र में ही मैकेनिक की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को उनकी 15 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। देर शाम जब पिता घर पहुंचे तब कमरा खोलते ही फंदे से बेटी को लटके देखा। तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि किशोरी 10वीं की परीक्षा पास कर चुकी थी। उसके परिवार में तीन बहनें और माता-पिता हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें