भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन सभागार भीमताल में सोमवार को सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीडीओ ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और उप शिक्षाधिकारियों को रोस्टर के अनुसार विद्यालयों के भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक माह 15 ग्राम पंचायतों के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के साथ विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता, व्यवस्थाओं एवं शिक्षण कार्यों का समुचित आकलन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सीडीओ कार्यालय में एप इंस्टॉल कर डिजिटल माध्यम से कार्यों की निगरानी और अपडेट सुनिश्चित की जाए। वहां सीईओ गोविंद जायसवाल, डीईओ माध्यमिक पुष्कर लाल टम्टा आदि मौजूद रहे।