हल्द्वानी। हावड़ा से चलकर काठगोदाम तक आने वाली बाघ एक्सप्रेस रविवार को 7:21 घंटा लेट हुई। इससे यूपी के साथ ही उत्तराखंड वापसी करने वाले यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ी। रविवार को बाघ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे के बजाय शाम 04:51 बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची। इस सप्ताह शुरुआत में भी यह गाड़ी वापसी में लेट हुई थी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में सिग्नल का काम चल रहा है। इसके चलते इस रूट की रेलगाड़ियों का रूट डायवर्ट किया गया है। इस वजह से ट्रेन लेट हो रही है। संवाद