पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गलनी के त्रिवेणी संगम खनस्यूं तहसील मैदान में आयोजित उत्तरायणी कौतिक महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोक गायिका माया उपाध्याय ने पहाड़ों में बाघ की दहशत के बीच ''''''''पहाड़ों में बाघ आयो, बाघ की या डरा'''''''' के गीत गया तो दर्शक झूम उठे। लोक गायक नीरज चुफाल ने अपने झोड़ों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया। मेला समिति के सदस्य प्रकाश थुवाल ने बताया कि सोमवार को लोक गायिका खुशी जोशी और राकेश पनेरू प्रस्तुति देंगे। क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों के साथ सांस्कृतिक दलों ने भी प्रस्तुति दी। संचालन विनय पलड़िया ने किया। इस दौरान कमलेश भट्ट, गोपाल बिष्ट, राजीव कुमार, नवीन शर्मा, मनोज चिलवाल, रवींद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।