फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रंगारंग कार्यक्रमोथ्से मनाया गया वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रचनात्मक शिक्षक मंडल की पहल पर पटरानी में चल रहे सावित्रीबाई फुले सायंकालीन स्कूल ने शुक्रवार को तीसरा वार्षिकोत्सव मनाया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों के साथ साथ बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं। वरिष्ठ रंगकर्मी सफदर को उनके शहादत दिवस पर उनके लिखे गीत ''''''''पढ़ना लिखना सीखो, ओ मेहनत करने वालों'''''''' के सामूहिक वाचन से हुई। शिक्षक मंडल संयोजक नवेंदु मठपाल ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। रंगारंग कार्यक्रमों में सावित्रीबाई फुले के जीवन पर हिमांशी, नीलम, मेघा, नेहा के प्रस्तुत नाटक को काफी सराहा गया। इस मौके पर नंदराम आर्य, सुभाष गोला, सुमित कुमार, रिंकी, जानकी देवी, हरीश कुमार, तुलसी देवी, चंपा देवी, आरती देवी, भावना, भागुली देवी, रोशनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें