लालकुआं। उत्तराखंड की देव डोलियों व देव स्वरूपों का भव्य अमृत कुंभ स्नान आगामी 15 मार्च को हरिद्वार स्थित मां गंगा के पावन तट पर होगा। आयोजन समिति के कुमाऊं प्रभारी श्याम सिंह नेगी और टपकेश्वर महादेव मंदिर (देहरादून) के योगाचार्य डॉ. विपिन जोशी ने संयुक्त रूप से बताया कि गढ़वाल मंडल की देव डोलियां 14 मार्च को ऋषिकेश पहुंचेंगी जबकि कुमाऊं की डोलियां 15 मार्च को सीधे स्नान स्थल पर पहुंचेंगी। ढोल-दमाऊ, मसकबीन और पारंपरिक परिधानों के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। यहां संतोष नेगी, हेमा उप्रेती, प्रताप चौहान, कैलाश कुंवर आदि थे।