हल्द्वानी। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए जूता, बैग के बाद गणवेश की राशि भी आ गई है। विभाग के माध्यम से स्कूलों को यह राशि हस्तांतरित कर दी गई है। कक्षा एक से 12 वीं तक के प्रति बच्चे को 600 रुपये ड्रेस का मिलेगा। छात्रों के खातों में यह राशि डीबीटी की जाएगी। सीईओ जीआर जायसवाल ने बताया कि गणवेश की राशि प्राप्त हो गई है। लगभग 80 हजार विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।