फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आंदोलन 15 दिन के लिए किया स्थगित

Thu, 24 Jul 2025 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन और निगम प्रबंधक के बीच बुधवार को मांगों को लेकर हुई वार्ता में कई बिंदुओं पर सहमति बनी। सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने 15 दिनों तक अन्य बिंदुओं पर वार्ता के लिए आंदोलन स्थगित किया है। यूनियन के एलडी पालीवाल ने बताया कि बैठक में संचालन के बिंदुओं पर सहायक महाप्रबंधक से सहमति बनी है। साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सहायक प्रबंधक ने कार्यशाला प्रभारी की उपस्थति में वार्ता के लिए समय देने की बात कही है। इसके चलते संगठन ने अपने आंदोलन को 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें