फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 11 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए लूट के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर बाइक सवार युवकों से मारपीट व लूट के आरोपी 11 दिन बाद भी पकड़े नहीं गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज तो कर लिया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश नहीं दी। यही कारण है कि आरोपी पकड़ से दूर हैं। 10 सितंबर को मंगलपड़ाव निवासी पंकज रावत ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि नौ सितंबर को वह अपने दोस्त हेमंत शर्मा के साथ किसी काम से कालाढूंगी रोड की तरफ गए थे। रात को घर लौटते समय जेल रोड के पास उन्हें काली रंग की कार में सवार कुछ लोगों ने रोका और गालीगलौज करने लगे। 8-10 युवकों ने उन्हें बाइक से उतारा और लात-घूंसे बरसाना शुरू कर दिया। दोनों युवकों के सिर नाली और दुकान के शटर पर पटक दिए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें