फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर के जमातियों के टेस्ट निगेटिव

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। दिल्ली की जमात में शामिल होकर रामनगर लौटे 7 जमातियों व उनके संपर्क में चार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अब पांच अन्य लोगों की रिपोर्ट पर प्रशासन की नजर है। रामनगर नगर की बात करें तो 106 लोगों को क्वारंटीन किया गया है, जिनकी देखरेख अस्पताल के चिकित्सक कर रहे है। दिल्ली के निजामुद्दीन में जमात में शामिल होकर रामनगर पहुंचे 7 लोगों को पुलिस प्रशासन ने 31 मार्च को क्वारंटीन किया था। इनके चार ऐसे लोगों को क्वारंटीन किया गया था, जो इनके संपर्क में आये थे। 3 अप्रैल को 11 व एक कालाढूंगी के जमाती के ब्लड सैंपल को जांच के लिए हल्द्वानी भेजा गया था। कालाढूंगी के जमाती की रिपोर्ट तो पॉजिटिव आयी, जबकि रामनगर के 11 जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। दूसरी ओर 4 अप्रैल को 5 अन्य लोगों के भी ब्लड सैंपल भेजे गए है, अब इनकी रिपोर्ट पर सभी की नजर है। सीएमएस डा. बीडी जोशी ने बताया कि जिन 11 लोगों की रिपोर्ट तीन अप्रैल को भेजी गई थी, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें