नैनीताल। नगर पालिका की ओर से शहर की मॉल रोड पर दस तो प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच बेंच लगाई जाएंगी। इससे यहां आने वाले सैलानियों को सुविधा होगी साथ ही राहगीरों को भी चढ़ाई आदि में थकान लगने पर आराम करने के लिए सुविधा मिल सकेगी। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने बताया कि उनकी ओर से होटल एसोसिएशन से इस बाबत वार्ता की गई। इसमें मॉल रोड में होटलियर्स की ओर से दस बेंच लगाना तय हुआ है। अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट की ओर से इसका आश्वासन दिया गया, शीघ्र ही मॉल रोड में नई बेंच देखने को मिलेंगी। दूसरे चरण पालिका की ओर से प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच बेंच लगाई जाएंगी।