नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में शराब पीकर टेंपो ट्रैवलर चलाना हरियाणा के चालक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई कर टेंपो ट्रैवलर सीज कर दिया है।टेंपो ट्रैवलर का नगर में संचालन प्रतिबंधित है। रविवार को हरियाणा से पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर तल्लीताल पहुंच गया। चेकिंग के दौरान रोकने पर अनदेखी कर वह आगे निकल गया। एसआई सतीश उपाध्याय व चीता कांस्टेबल ने पीछा कर वाहन को रोक लिया। पुलिस ने जब चालक से पूछताछ की तो वह शराब के नशे में था। मेडिकल में वाहन चालक के नशे में होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। एसआई सतीश उपाध्याय ने बताया कि हरियाणा निवासी लवजीत सिंह के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव में कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया है।