फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पीरूमदारा में डिवाइडर से टकराकर पलटा टेंपो ट्रैवलर, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/पीरूमदारा। पीरूमदारा में एनएच-309 पर एक टेंपो ट्रैवलर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में चालक समेत 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार देर रात दिल्ली निवासी जगदीश कौशिक, गीता, दिनेश, मानसी, प्रियंका, बीना, वर्षा सती, गणेश, तारा पांडेय, केशव और ललित मोहन टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर दिल्ली से पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए भिकियासैंण जा रहे थे। रविवार सुबह पांच बजे वाहन डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से रामनगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने केशव और गणेश की गंभीर हालत को देख उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसे की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें