फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महाशिव रात्रि पर सरोवर नगरी में सजे मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। महाशिव रात्रि पर्व के लिए शहर में स्थित शिव मंदिरों में भी तैयारियां की जा चुकी हैं। तल्लीताल क्षेत्र के गुफा महादेव में प्राकृतिक शिवलिंग बना हुआ है। शिवलिंग के ठीक ऊपर स्थित पहाड़ी से अनवरत पानी गिरता रहता है। शिवलिंग भी यहां बनी गुफा के अंदर स्थित है इसलिए इसे गुफा महादेव मंदिर कहा जाता है। महाशिव रात्रि पर यहां दर्शनार्थियों की भीड़ रहती है। मंदिर के व्यवस्थापक डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि रविवार तड़के तीन बजे से यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो जाएगी। यहां हनुमानगढ़ स्थित शिव मंदिर, मल्लीताल नयना देवी स्थित शिव मंदिर, ठंडी सड़क स्थित शिव मंदिर आदि स्थानों पर भी शिव पूजन समेत दर्शनार्थियों के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें