फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 39.9 डिग्री पहुंचा तापमान, आज मिल सकती है हल्की राहत

Sat, 25 Apr 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तेज गर्मी का कहर मैदान से लेकर पर्वतीय जिलों में भी हो रहा है। शुक्रवार का दिन भी लोगों ने तपिश के बीच गुजारा। हल्द्वानी का तापमान फिर 39.9 डिग्री पहुंचा और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का भी अधिकतम तापमान 27.1 और न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में नैनीताल समेत बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा आदि पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की आशंका है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें