फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मौसम बदला तो पांच डिग्री लुढ़का तापमान

Sat, 10 Oct 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद बादल लगने से मौसम में ठंड रही। दिन में एक बार मौसम खुला लेकिन उसके बाद फिर बादल छा गए। इस दौरान तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़ककर 16.6 और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें