रामनगर (नैनीताल)। मालधन क्षेत्र निवासी एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि मालधन निवासी महिला ने बताया कि 27 अक्तूबर को ग्राम कुंडा जिला ऊधमसिंह नगर निवासी वसीम उसकी बेटी को घर से बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर पर वसीम के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी युवक को शनिवार को जेल भेज दिया। किशोरी को मेडिकल के बाद परिजनों को सौंप दिया।