फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज

Thu, 04 May 2023 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आठ माह की गर्भवती किशोरी ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इसके बाद परिजनों ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय किशोरी की हालत मंगलवार को अचानक बिगड़ी तो घर वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य जांच के बाद पता चला कि किशोरी आठ माह की गर्भवती है। जांच रिपोर्ट आते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस के मुताबिक, देर रात किशोरी ने महिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। वहां से जच्चा-बच्चा को सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्चे को एनआईसीयू में रखा गया है। वहीं किशोरी की हालत में सुधार होने पर उससे परिजनों ने बातचीत की तो पूरा मामला सामने आया। पुलिस को दी तहरीर में किशोरी के भाई ने बताया कि आठ माह पहले बनभूलपुरा के जिस इलाके में रहते थे वहां उनके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। साथ ही इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के चलते किशोरी ने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। पुलिस ने रामपुर निवासी आरोपी को बनभूलपुरा से गिरफ्तार कर लिया। वह बढ़ाई का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें