फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिली किशोरी परिजनों को सौंपी

Mon, 20 May 2024 06:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रविवार सुबह गश्त के दौरान 15 वर्षीय किशोरी लावारिस हाल में मिली। कांस्टेबल अर्जुन सिंह नेगी और जीआरपी महिला कांस्टेबल संतोष रानी के अनुसार किशोरी ने कहा कि वह शामली यूपी से जवाहर नगर स्थित अपनी बहन के घर आई थी। वहां परेशान होकर भागने के इरादे से रेलवे स्टेशन पहुंच गई। आरपीएफ उपनिरीक्षक दीपक सिंह कश्यप ने किशोरी को चाइल्ड हेल्पलाइन सदस्य सरिता देवी के सुपुर्द किया। चाइल्ड हेल्पलाइन ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद हल्द्वानी पहुंचे घरवालों को बच्ची सौंप दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें