फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने किशोर को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड बारात घर के पास शुक्रवार रात एक अज्ञात वाहन ने किशोर को टक्कर मारकर फरार हो गया। वहां से गुजर रही महिला पीएसी के जवानों ने घायल को एसटीएच भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार की दोपहर बाद किशोर की शिनाख्त हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात 11:30 बजे रामपुर रोड स्थित एक बारात घर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने किशोर को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। इसबीच हल्द्वानी में चुनाव ड्यूटी करके वापस लौट रहीं महिला पीएसी की जवानों ने जब घायल को देखा तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायल को अस्पताल भिजवाया। सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहचान न होने पर मोर्चरी में अज्ञात के रूप में शव रखवाया गया। शनिवार को जब छानबीन करते हुए परिजन पुलिस चौकी पहुंचे तब मौत की सूचना मिली। टीपी नगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि किशोर की शिनाख्त रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी 17 वर्षीय संदीप पुत्र सुरेश राम के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं हादसा कैसे हुआ इसकी छानबीन के लिए घटनास्थल के आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि किशोर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें