फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टेक्नीशियन की नियुक्ति, सुयालबाड़ी सीएचसी में जल्द शुरू होंगे एक्सरे

Wed, 18 Sep 2024 05:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। स्थानीय लोगों की सुयालबाड़ी सीएचसी में एक्सरे संचालन की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। सीएचसी में एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति होने से अब अस्पताल मेंतीह एक्सरे की सुविधा मिलने लगेगी। अब तक मरीजों को एक्सरे के लिए हल्द्वानी और नैनीताल के अस्पतालों में दौड़ लगानी पड़ती थी।
विज्ञापन


बता दें कि सीएचसी में एक्सरे नहीं होने के चलते क्वारब, नैनीपुल, सिरसा, खीनापानी, सिमराड़, बसगांव, चोपड़ा, मनरसा, टिकुली, चौसली, सूरी, गड़स्यारी, काकड़ीघाट और जौरासी क्षेत्रों के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सुयालबाड़ी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यवीर सिंह ने बताया कि टेक्नीशियन ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जल्द ही अस्पताल में एक्सरे शुरू हो जाएंगे। इससे आसपास के क्षेत्रों के साथ ही रामगढ़ ब्लॉक और अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत तथा हवालबाग के ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें